Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

पंजाब के संगरूर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पांच मजदूरों की मौत; कई घायल

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर (भाषा) पंजाब के संगरूर जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पांच मजदूरों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, मजदूरों का एक समूह लहरागागा-जाखड़ मार्ग के किनारे बैठा हुआ था, तभी वे सभी अचानक आई तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने इस दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश