नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने लोकतांत्रिक जवाबदेही, संवैधानिक मूल्यों, राष्ट्रीय विकास और जन-भागीदारी में जिम्मेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए रविवार को यहां अपने सदस्यों की बैठक आयोजित की।
यह बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित मालवीय स्मृति भवन में हुई।
कीट नियंत्रण के एक लोकप्रिय ब्रांड के नाम पर आधारित प्रतीत होने वाला यह संगठन, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के जवाब में एक व्यंग्यात्मक विकल्प के रूप में उभरा है।
संगठन की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस सभा को ‘लाल हिट जनता पार्टी’ के संयोजक अयान भटनागर और फिल्म निर्माता ऋचा गुप्ता, पवन नागपाल तथा अतुल गंगवार ने संबोधित किया।
बयान के अनुसार, कॉजपा के विरोध प्रदर्शन के संदर्भ में भटनागर ने प्रदर्शनों के प्रति अपना विरोध दोहराया। उन्होंने राजनीतिक जवाबदेही, कानून के दायरे में लोकतांत्रिक भागीदारी और सार्वजनिक गतिविधियों की समीक्षा के महत्व पर जोर दिया।
भाषा
प्रचेता नेत्रपाल
नेत्रपाल