Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

असम के कामरूप में साढे़ सात करोड़ रुपये की याबा गोलियां बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

गुवाहाटी, 18 अक्टूबर (भाषा) असम के कामरूप जिले में साढ़े सात करोड़ रुपये मूल्य की 30,000 प्रतिबंधित 'याबा' गोलियां बरामद कर इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह कार्रवाई राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) द्वारा शनिवार रात अमीनगांव इलाके में की गई।

शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बुराई के खिलाफ लड़ाई: हर दिन, हर घंटे! खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में असम पुलिस के एसटीएफ ने बीती रात अमीनगांव में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्ति (कूरियर) को रोका, जो निचले असम की ओर 30,000 याबा गोलियां ले जा रहा था।'

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से साढ़े करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।

'याबा' गोली जिसे थाई भाषा में ‘‘क्रेजी मेडिसिन’’ के नाम से भी जाना जाता है, जो अत्यधिक लत लगाने वाला एक मादक पदार्थ है। यह मेथामफेटामाइन और कैफीन का एक मिश्रण होता है।

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश