जयपुर, 18 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर रविवार को बांसवाड़ा जिले के प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में परिवार के साथ पूजा की।
शर्मा त्रिपुरा सुंदरी हेलीपैड पहुंचे, जहां भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद वह मंदिर पहुंचे और पूजा की।
पारंपरिक पीले वस्त्र पहने मुख्यमंत्री ने धार्मिक अनुष्ठान किए और देवी को कमल के फूल अर्पित किए।
मंदिर के मुख्य पुजारी निकुंज पंड्या ने विशेष पूजा संपन्न कराई।
मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
भाषा बाकोलिया जितेंद्र
जितेंद्र