नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
प्रादे119 गोवा राहुल
मोदी, शाह और सीईसी ज्ञानेश कुमार को ‘वोट चोरी’ का खामियाजा भुगतना पड़ेगा: राहुल गांधी
मडगांव (गोवा), कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और उन्हें ‘वोट चोरी’ का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
प्रादे125 मप्र दूसरी लीड मंदिर हादसा
ग्वालियर ट्रक हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई, नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई
ग्वालियर/भोपाल, मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में शनिवार देर रात नवरात्र की पूजा के लिए मंदिर के बाहर एकत्र हुए श्रद्धालुओं की भीड़ को तेज रफ्तार एक ट्रक ने कुचल दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे112 बंगाल भगदड़ शुभेंदु होमगार्ड
चोरबागान दुर्गा पूजा घटना में होमगार्ड की भूमिका जांच के घेरे में: शुभेंदु ने कोलकाता भगदड़ पर कहा
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के दौरान ड्यूटी पर तैनात अस्थायी होमगार्ड की भूमिका की जांच करने के रविवार को निर्देश दिए। शनिवार को हुई भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई थी।
दि10 दिल्ली अदालत एसआईआर
मतदाता अपना नाम जुड़वाने के लिए दाखिल कर सकते हैं फॉर्म 6 : निर्वाचन आयोग ने अदालत में कहा
नयी दिल्ली, निर्वाचन आयोग ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान गणना प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाने के कारण मतदाता सूची से नाम हटाए गए दो मतदाता अपनी शिकायत के निवारण के लिए फॉर्म 6 भर सकते हैं।
प्रादे96 महाराष्ट्र टक्कर मौत
महाराष्ट्र: बीड में राज्य परिवहन निगम की बस और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
बीड (महाराष्ट्र), महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार सुबह गड्ढों से बचने के प्रयास में एक कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और राज्य परिवहन निगम की बस से उसकी टक्कर हो गयी। इस हादसे में 11 साल के एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे66 उप्र पोस्टर
लखनऊ में राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई लोगों को रावण के दस सिर के रूप में दर्शाते पोस्टर लगे
लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दशहरा से पहले रविवार को कई स्थानों पर ऐसे होर्डिंग लगाए गए जिनमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और अमेरिका के उद्यमी एलन मस्क समेत कई लोगों को रावण के विभिन्न सिरों के रूप में दर्शाया गया।
प्रादे121 झारखंड चिकित्सक काम बहिष्कार
झारखंड में चिकित्सक संगठनों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला
रांची, झारखंड में सरकार से आश्वासन मिलने के बाद चिकित्सक संगठनों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार को रविवार को स्थगित कर दिया।
प्रादे26 मणिपुर मकान आग
मणिपुर के कामजोंग में 15 मकानों में आग लगाई गई, संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में तीन लोग घायल
इंफाल/कामजोंग : मणिपुर में कामजोंग जिले के एक पहाड़ी गांव में कुकी समुदाय के कम से कम 15 मकानों को आग लगा दी गई, जिसके कारण बड़ी संख्या में आम लोगों को जंगलों और पास के सैन्य शिविर में शरण लेनी पड़ी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
प्रादे120 ईडी ओडिशा प्रश्नपत्र जांच
ओडिशा पुलिस एसआई परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में ओपीआरबी अधिकारियों की भूमिका की जांच करेगी ईडी
भुवनेश्वर/नयी दिल्ली, ओडिशा में 2024 की पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र ‘लीक’ होने के मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड (ओपीआरबी) के कुछ ऐसे अधिकारियों और निजी संस्थाओं की भूमिका होने का पता चला है, जो अब तक जांच के दायरे से बाहर रहे हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
वि19 फ्रांस प्रदर्शन गिरफ्तार
विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसक झड़प, लूटपाट के सिलसिले में 855 लोग गिरफ्तार : पेरिस पुलिस
पेरिस, पेरिस पुलिस ने रविवार को कहा कि फ्रांस में जीवनयापन की बढ़ती लागत और स्कूलों की खराब स्थिति के विरोध में निकाले गए मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ हिंसक झड़प और दुकानों में लूटपाट के सिलसिले में 855 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अर्थ23 गो दिल्ली स्टार्टअप
युवा नवोन्मेषकों, स्टार्टअप की मदद के लिए गो-दिल्ली फाउंडेशन को मंजूरी
नयी दिल्ली, दिल्ली सरकार ने युवा नवोन्मेषकों और स्टार्टअप को सशक्त बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये के कोष के साथ ‘गो-दिल्ली फाउंडेशन’ की स्थापना को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने रविवार को जारी बयान में यह जानकारी दी।
खेल22 खेल कुश्ती अंडर-23 विश्व भारत
जसकरण और चंदरमोहन अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के कांस्य पदक के मुकाबले में
लास वेगास, जसकरण सिंह और चंदरमोहन ने लास वेगास में चल रही अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अपने-अपने भार वर्ग के कांस्य पदक मुकाबलों में जगह बनाई जबकि रोहित और शिवम रेपेचेज के जरिए पदक की दौड़ में बने हुए हैं।
‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबरें :
वि18 हृदय रोग एआई
क्या एआई आपकी जीभ और चेहरे की तस्वीरों से हृदय रोग का पता लगा सकता है?
वेस्टमिंस्टर, चेहरे और जीभ की तस्वीरों के आधार पर तैयार एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रणाली ने एक छोटे परीक्षण में कोरोनरी हृदय रोग (सीएचडी) से पीड़ित प्रत्येक मरीज की सटीक पहचान की। चीन में किए गए एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है।
भाषा
शफीक नेत्रपाल
नेत्रपाल