Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

उप्र: भदोही में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

भदोही, 18 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रविवार दोपहर तेज रफ्तार एक मोटरसाइकिल के डिवाइडर से टकराकर नाले में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शुभम अग्रवाल ने बताया कि हादसा औराई थाना क्षेत्र में महाराजगंज और मेदिनीपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे जाने वाली सर्विस लेन पर हुआ।

उन्होंने बताया कि मेदिनीपुर गांव निवासी दीपक बिंद, सुनील बिंद और सूरज बिंद एक ही मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि तीनों की उम्र 23 से 25 वर्ष के बीच थी।

अग्रवाल ने बताया कि तेज रफ्तार होने के कारण चालक सर्विस लेन पर मोटरसाइकिल को नियंत्रित नहीं कर सका और बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद करीब पांच फुट गहरे नाले में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि हादसे में तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत होने का अनुमान है।

अधिकारी ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र