Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

महिला टेनिस कोचों के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित करेगा एआईटीए

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) भारतीय टेनिस में महिला कोचों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) 24 से 30 अक्टूबर तक यहां महिलाओं के लिए विशेष नि:शुल्क कोचिंग पाठ्यक्रम आयोजित करेगा।

इस पाठ्यक्रम के लिए अब तक 48 आवेदन मिले हैं। राज्य टेनिस संघों को भी अपने यहां से एक-एक महिला कोच को नामित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह पाठ्यक्रम दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) के टेनिस स्टेडियम में आयोजित होगा।

इसमें एआईटीए में पंजीकृत लेवल-एक प्रमाणपत्र या उससे उच्च स्तर की योग्यता रखने वाली महिला कोचों के साथ वैध एआईटीए कोच पंजीकरण वाली नई उम्मीदवार भी हिस्सा ले सकती हैं।

इस पहल को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) और डीएलटीए का सहयोग प्राप्त है।

पाठ्यक्रम के प्रशिक्षकों में शामिल कोच आशुतोष सिंह ने इसे भारतीय टेनिस में मजबूत और समावेशी कोचिंग व्यवस्था विकसित करने की दिशा में अहम कदम बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘केवल महिलाओं के लिए विशेष कोचिंग पाठ्यक्रम आयोजित करना उन्हें इस क्षेत्र में प्रवेश करने और आगे बढ़ने के लिए व्यवस्थित एवं टिकाऊ अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक पहल है। इसके लिए 48 आवेदन मिलना उत्साहजनक है।’’

भाषा आनन्द पंत

पंत