Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

कोलकाता: दुर्गा पूजा के दौरान मची भगदड़ के मामले में गिरफ्तार सात लोगों को अदालत में पेश किया गया

कोलकाता, 18 अक्टूबर (भाषा) कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में हुई 19 लोगों की मौत के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए सात लोगों को पुलिस ने रविवार को स्थानीय अदालत में पेश किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शनिवार शाम बारिश के बीच उत्तरी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भीड़ अचानक बढ़ जाने से मची भगदड़ में 25 लोग घायल भी हुए थे।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “गिरफ्तार किए गए लोगों को बैंकशाल अदालत ले जाया गया है। हम उनकी हिरासत की मांग करेंगे।”

गिरफ्तार किए गए लोगों में पूजा समिति के सचिव, उपाध्यक्ष और एक निजी सुरक्षा एजेंसी के दो कर्मचारी शामिल हैं।

पुलिस ने इस संबंध में स्वत: संज्ञान लेते हुए ‘गैर-इरादतन हत्या’ का एक मामला भी दर्ज किया है।

भाषा प्रशांत सुरेश

सुरेश