Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

मोदी, शाह और सीईसी ज्ञानेश कुमार को ‘वोट चोरी’ का खामियाजा भुगतना पड़ेगा: राहुल गांधी

मडगांव (गोवा), 18 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को न्याय के कटघरे में लाया जायेगा और उन्हें ‘वोट चोरी’ का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

गांधी मडगांव में पार्टी की ‘गोय राखण यात्रा’ में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं तथा नेताओं के साथ दो किलोमीटर तक पैदल मार्च किया।

उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “पूरा देश जानता है कि सीईसी ज्ञानेश कुमार ‘वोट चोरी’ को अंजाम देते हैं और अमित शाह तथा प्रधानमंत्री मोदी उनका समर्थन करते हैं।’’

गांधी ने कहा कि कांग्रेस संविधान की रक्षक है। उन्होंने कहा कि मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार जानते हैं कि वे हमसे बचकर नहीं निकल सकते।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय के कटघरे में लाया जायेगा और उन्होंने जो कुछ किया है, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।’’

गांधी ने कहा कि पहले भारत की शिक्षा व्यवस्था विश्वस्तरीय हुआ करती थी, लेकिन अब प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश