Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान में आठ आतंकियों को मार गिराया

कराची, 18 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए तीन अभियानों में आठ आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने रविवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के अनुसार, आतंकवादियों के इलाके में छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद शनिवार को प्रांत के क्वेटा, नुश्की और खुजदार जिलों में ये अभियान चलाए गए।

आईएसपीआर ने एक बयान में कहा कि क्वेटा जिले के पंजपई इलाके में एक अभियान के दौरान पांच आतंकवादी मारे गए।

बयान के अनुसार, नुश्की जिले में एक अन्य अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकाने पर धावा बोला। इस दौरान भीषण गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए।

सेना ने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों के पास से करीब 500 किलोग्राम विस्फोटक भी बरामद किया गया।

आईएसपीआर के अनुसार, खुजदार जिले में अन्य अभियान के दौरान एक आतंकवादी मारा गया।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश