Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

पीसीबी ने रिजवान को घरेलू क्रिकेट खेलने की अनुमति दी

लाहौर, 18 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को घरेलू क्रिकेट में खेलने की अनुमति दे दी है जिनकी ऑनलाइन सट्टेबाजी, जुआ और ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक करने के आरोपों के लिए जांच चल रही है।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने पुष्टि की कि उन्हें पीसीबी से ईमेल मिला है जिसमें रिजवान को 19 अक्टूबर से शुरू होने वाले प्रेसिडेंट्स कप प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी गई है। हफीज सुई नॉर्दर्न गैस पाइपलाइन्स लिमिटेड (एसएनजीपीएल) के निदेशक और मुख्य कोच हैं।

हफीज ने बताया कि रिजवान इस टूर्नामेंट में एसएनजीपीएल टीम की कप्तानी करेंगे।

रिजवान और उनके साथी इमाम उल हक को अगस्त में इंग्लैंड दौरे में दूसरे टेस्ट मैच के बाद वापस बुला दिया था और उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलने से रोक दिया गया था।

राष्ट्रीय साइबर अपराध प्रकोष्ठ (एनसीसीए) इन खिलाड़ियों की ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक करने और ऑनलाइन सट्टेबाजी तथा जुए से जुड़े मामलों में जांच कर रहा है।

भाषा

पंत नमिता

नमिता