Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

एनएसयूआई ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर 'हल्ला बोल मार्च' निकाला

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) 'नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया' (एनएसयूआई) ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को जंतर-मंतर की ओर 'उंगली तो उठेगी-हल्लाबोल मार्च' निकाला।

इस मार्च का नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने किया। वह एक तख्ती पकड़े नजर आए, जिस पर लिखा था, 'ज्ञानेश, तेरा खेल खत्म भाई।'

यह विरोध प्रदर्शन छात्र समूहों और अन्य संगठनों द्वारा कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे प्रदर्शनों की कड़ी में हुआ।

एनएसयूआई ने कहा कि मार्च का उद्देश्य निर्वाचन आयोग के कामकाज पर सवाल उठाना और उसके प्रमुख की जवाबदेही तय करने की मांग करना था।

संगठन के अनुसार, मार्च नयी दिल्ली स्थित एनएसयूआई के राष्ट्रीय मुख्यालय से शुरू हुआ और जंतर-मंतर की ओर बढ़ा।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश