Breaking News

यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

असम में 9,000 से अधिक पंडालों में दुर्गा पूजा, इस साल सबसे अधिक पंडाल बने: मुख्यमंत्री

गुवाहाटी, 18 अक्टूबर (भाषा) असम में इस साल नौ हजार से अधिक पंडालों में दुर्गा पूजा मनाई जा रही है जो राज्य में अब तक की सर्वाधिक संख्या है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल 480 से अधिक पंडाल बढ़ना राज्य में शांति और सद्भाव का प्रमाण है।

शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'नौ हजार दो दुर्गा पूजा पंडाल, असम में अब तक की सर्वाधिक संख्या। यह आज पूरे असम में कायम शांति, विश्वास और सद्भाव को दर्शाता है।'

उन्होंने बताया कि राज्य में 2024 में 8,381 और 2025 में 8,521 पंडाल थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'सभी पूजा समिति, स्वयंसेवकों, पुलिस और सरकारी कर्मचारियों का हृदय से आभार जो इसे संभव बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश