Breaking News

यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

दिल्ली के नरेला में दाल फैक्टरी में आग लगी, कोई हताहत नहीं

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) बाहरी-उत्तरी दिल्ली के नरेला में रविवार को एक दाल फैक्टरी में आग लग गई जिसके बाद नौ दमकल वाहनों को तत्काल मौके पर भेजा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया घटना की सूचना पूर्वाह्न 11 बजकर 10 मिनट पर मिली थी।

उन्होंने कहा, 'इस फैक्टरी में एक बेसमेंट, भूतल और दो मंजिलें हैं। हमने अपराह्न एक बजकर 30 मिनट तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।'

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश