कुआलालंपुर, 18 अक्टूबर (भाषा) भारत के लोकेश सुब्रमणि ने रविवार को यहां फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी मुहम्मद इफ्वात जुल्किफ्ली को सीधे गेम में हराकर मलेशिया स्क्वाश जूनियर ओपन में लड़कों के अंडर-17 वर्ग का खिताब जीत लिया।
दूसरे वरीय लोकेश ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 11-6, 11-2, 11-8 से शिकस्त दी।
भारत की आद्या बुधिया ने लड़कियों के अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
वहीं, दिव्यांशी जैन (लड़कियों के अंडर-13 वर्ग), अविशा अग्रवाल (लड़कियों के अंडर-11 वर्ग) और श्रविन जैन (लड़कों के अंडर-19 वर्ग) ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
भाषा नमिता पंत
पंत