Breaking News

यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

हिमाचल: हमीरपुर में भव्य शोभायात्रा, देवी-देवताओं की झांकियों के साथ दशहरा उत्सव शुरू

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 18 अक्टूबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के समताना गांव स्थित शिवपुरी धाम में दशहरा उत्सव के तहत शनिवार को एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आयोजकों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह शोभायात्रा बिझड़ी से शुरू हुई और गरली, महैरे, बड़सर तथा भोटा से होते हुए हमीरपुर जिला मुख्यालय पहुंची।

आयोजकों ने बताया कि इस शोभायात्रा के मुख्य आकर्षणों में भगवान राम, देवी सीता और लक्ष्मण की मूर्तियों वाला रथ तथा विभिन्न देवी-देवताओं को दर्शाने वाली झांकियां शामिल थीं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य के बाहर से आए 35 कलाकारों ने शोभायात्रा के मार्ग में पड़ने वाले बाजारों और प्रमुख चौराहों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष का मुख्य कार्यक्रम 20 अक्टूबर को समताना में आयोजित किया जाएगा जिसमें रावण के 120 फुट ऊंचा पुतला और कुंभकर्ण तथा मेघनाद के 50-50 फुट ऊंचे पुतलों का दहन किया जाएगा।

भाषा प्रचेता सुभाष

सुभाष