Breaking News

यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

जेएलआर इंडिया ने दिल्ली शोरूम बड़े परिसर में स्थानांतरित किया, गुरुग्राम में भी विस्तार

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) टाटा समूह की लक्जरी वाहन कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) इंडिया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अपनी खुदरा मौजूदगी का विस्तार कर रही है। कंपनी ने दिल्ली में अपना शोरूम बड़े एकीकृत परिसर में स्थानांतरित किया है और गुरुग्राम में नया शोरूम खोला है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक राजन अंबा ने कहा कि इन कदमों से क्षेत्र में जेएलआर की खुदरा मौजूदगी मजबूत होगी।

उन्होंने इसे कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बताया।

अंबा ने कहा कि दिल्ली जेएलआर इंडिया के लिए महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है।

उन्होंने कहा, ''यह एकीकृत परिसर प्रमुख वृद्धि वाले बाजारों में विश्वस्तरीय बिक्री और बिक्री के बाद की सेवाएं देने पर हमारे निरंतर ध्यान को दर्शाता है।''

गुरुग्राम में नई डीलरशिप खुलने के साथ जेएलआर इंडिया का खुदरा नेटवर्क देश के 26 शहरों में 33 केंद्रों तक पहुंच गया है।

कंपनी ने एएमपी मोटर्स के साथ साझेदारी में दक्षिण दिल्ली के मथुरा रोड पर अपनी डीलरशिप को बड़े एकीकृत परिसर में स्थानांतरित किया है और हरियाणा के गुरुग्राम में नया बिक्री केंद्र खोला है।

भाषा योगेश अजय

अजय