Breaking News

यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

असम के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ‘काटी बिहू’ पर जनता को शुभकामनाएं दीं

गुवाहाटी, 18 अक्टूबर (भाषा) असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को ‘काटी बिहू’ के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

‘काटी बिहू’ असमिया पंचाग के अनुसार, काति या कार्तिक महीने में मनाया जाता है और इस अवसर पर लोग अच्छी फसल के लिए प्रार्थना करते हैं।

राज्यपाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “असमिया समाज के कृषि और सांस्कृतिक जीवन का प्रतीक काटी बिहू के इस अवसर पर मैं राज्य के लोगों की खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करता हूं।”

उन्होंने कहा, “शाम को तुलसी के चरणों में जलाए जाने वाले दीपक की रोशनी कीट-पतंगों को दूर करे और खेतों में फसलें पककर लहलहाएं।”

मुख्यमंत्री शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक अन्य पोस्ट में लोगों को काटी बिहू की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे खेत सुनहरी फसल की प्रतीक्षा कर रहे हैं और काटी बिहू के मिट्टी के दीपक हर घर में आशा, समृद्धि और रोशनी लाएं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मां लक्ष्मी किसानों और असम पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा अच्छी फसल का आशीर्वाद दें।’’

भाषा जितेंद्र सुरेश

सुरेश