Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

सैन्यकर्मियों के लिए ओआरओपी योजना लागू करने की प्रक्रिया जारी : बांग्लादेश के प्रधानमंत्री रहमान

ढाका, 18 अक्टूबर (भाषा) बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने रविवार को कहा कि सरकार सशस्त्र बलों के कर्मियों के लिए ‘वन रैंक, वन पेंशन’ (ओआरओपी) योजना लागू करने की प्रक्रिया पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सेना के आधुनिकीकरण और घरेलू रक्षा उद्योग के विकास के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ के अनुसार, रहमान ने सावर छावनी में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार अधिक तकनीक-आधारित, कुशल, अनुशासित और पेशेवर सशस्त्र बलों के निर्माण की दिशा में काम कर रही है।

रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने फरवरी में अपने चुनावी घोषणापत्र में सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों के लिए ओआरओपी योजना लागू करने का वादा किया था।

गत 31 अगस्त को मंत्रिमंडल ने वित्तीय बोझ और 2019 से पहले सेवानिवृत्त हुए असैन्य कर्मचारियों के आंकड़ों की कमी का हवाला देते हुए वर्ष 2030 तक चरणबद्ध तरीके से सैन्य और असैन्य, दोनों तरह के कर्मियों के लिए यह योजना लागू करने का फैसला किया था।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल