बस्ती (उप्र), 18 अक्टूबर (भाषा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के आवास पर पहुंचकर उनकी मां यशोदा देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री जिले के ग्राम कूड़ी में बनाए गए हेलीपैड पर उतरे, जहां से वह कार से तेलियाजोत स्थित द्विवेदी के आवास पर गए। उन्होंने दिवंगत यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आदित्यनाथ ने यशोदा देवी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, हर्रैया के विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल और दयाराम चौधरी उपस्थित थे।
भाषा सं सलीम नेत्रपाल सुभाष
सुभाष