Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

शिक्षा व्यवस्था अब ‘बहिष्कार’ की व्यवस्था बन गई है, जिसका मकसद लाखों युवाओं को इससे बाहर रखना: राहुल

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि देश में फिलहाल जो व्यवस्था प्रचलित है, वह शिक्षा व्यवस्था नहीं, बल्कि ऐसी ‘‘बहिष्कार व्यवस्था’’ है, जिसका मकसद लाखों भारतीय युवाओं को इससे बाहर रखना है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह हाल ही में छात्रों के एक समूह के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में गांधी ने यह टिप्पणी की।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘अगर आपके पास पैसा, ताकत नहीं है या आप अंग्रेजी नहीं बोलते हैं, तो व्यवस्था बिना एक पल सोचे आपको बाहर कर देगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप इसे शिक्षा व्यवस्था नहीं कह सकते। यह बहिष्कार की व्यवस्था है, जिसे लाखों भारतीय युवाओं को इससे बाहर रखने के लिए बनाया गया है।’’

गांधी इस सोशल मीडिया मंच पर छात्रों के साथ बातचीत करने के अलावा अपनी ‘छात्रों की गूंज’ पहल के जरिए बड़े पैमाने पर युवाओं से संवाद भी कर रहे हैं।

इस महीने की शुरुआत में चेन्नई में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला था और उन्हें ‘‘मोगैम्बो मोदी’’ कहा था।

भाषा शफीक प्रशांत

प्रशांत