Breaking News

यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

नौकरी बदलने के पीछे खराब प्रबंधन, कार्यस्थल का माहौल मुख्य वजह: रिपोर्ट

मुंबई, 18 अक्टूबर (भाषा) करियर से जुड़े फैसले केवल वेतन पर निर्भर नहीं होते, बल्कि खराब प्रबंधन या कार्यस्थल का माहौल भी नौकरी बदलने पर विचार कर रहे कर्मचारियों के लिए एक प्रमुख भूमिका निभाता है। रविवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई।

मानव संसाधन समाधान और कार्यबल सेवाएं देने वाली कंपनी जीनियस एचआरटेक लिमिटेड की सितंबर, 2026 की रिपोर्ट से पता चला कि सर्वेक्षण में शामिल 47 प्रतिशत लोगों ने खराब प्रबंधन या कार्यस्थल के माहौल को नौकरी बदलने पर विचार करने का प्रमुख कारण बताया। दूसरी ओर 30 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने बाजार की उम्मीदों से कम वेतन मिलने को इसकी वजह बताया।

जीनियस एचआरटेक की यह रिपोर्ट एक से 30 सितंबर के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), विनिर्माण, दूरसंचार, खुदरा, वित्त एवं बीएफएसआई, एफएमसीजी और इंजीनियरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों के 1,255 कर्मचारियों से मिली प्रतिक्रियाओं पर आधारित है।

रिपोर्ट के अनुसार, 39 प्रतिशत लोगों ने कहा कि यदि उन्हें बेहतर प्रबंधन, कार्यस्थल का अधिक स्वस्थ माहौल या काम करने में अधिक लचीलापन मिले, तो वे अपने मौजूदा नियोक्ता के साथ बने रहने को अधिक प्राथमिकता देंगे।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

पाण्डेय