Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

कोलकाता में पूजा पंडाल में भगदड़़ से हुई मौत बेहद दुखद और हृदय विदारक: हिमंत

गुवाहाटी, 18 अक्टूबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत की घटना को अत्यंत विचलित करने वाली और हृदय विदारक बताया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में असम के लोग पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ खड़े हैं।

शर्मा ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

उत्तरी कोलकाता में शनिवार शाम बारिश के बीच पंडाल में अचानक भीड़ बढ़ जाने से भगदड़ मच गई थी। इस घटना में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।

शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ अत्यंत विचलित करने वाली और हृदय विदारक घटना है।’’

उन्होंने असम के लोगों की ओर से शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं घटना से प्रभावित लोगों के साथ हैं। असम पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि घटना में घायल हुए लोग जल्द स्वस्थ हो जाएं और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति और साहस मिले।’’

भाषा

प्रचेता सुरभि

सुरभि