डिंडीगुल (तमिलनाडु), 18 अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में नथम-सेंदुरई मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से पंचायत सचिव और उनकी पत्नी की मौत हो गई जबकि दंपति की 16 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान कोट्टैयूर के पंचायत सचिव सेंथिलवेल (55) और उनकी पत्नी मतिवथनी के रूप में हुई है।
उसने बताया कि 17 अक्टूबर को शादी समारोह से लौट रहा परिवार जब सड़क किनारे खड़ा था, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि घटना में गंभीर रूप घायल दंपति की बेटी हरिनी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
भाषा प्रचेता शोभना
शोभना