Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

एकता बिश्नोई ने विश्व मास्टर्स पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते तीन स्वर्ण पदक

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) भारत की एकता बिश्नोई ने अमेरिका में आयोजित विश्व मास्टर्स क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, यह पहला मौका है जब इस चैंपियनशिप के ‘मास्टर्स-2’ वर्ग में किसी भारतीय महिला पावरलिफ्टर ने स्वर्ण पदक जीता है।

भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की अधिकारी एकता के लिए सरकारी जिम्मेदारियों के साथ खेल में सक्रिय रहना आसान नहीं रहा। इसके बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह उपलब्धि हासिल की।

एकता के कोच सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने एकता को वैज्ञानिक और परिणाम-केंद्रित प्रशिक्षण दिया था।

प्रतियोगिता के लिए सुनील कुमार को अमेरिका का वीजा नहीं मिल सका। इसके बावजूद एकता ने वीडियो कॉल और टीम अधिकारी बिनु इब्राहिम के माध्यम से उनके मार्गदर्शन में अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया और ऐतिहासिक सफलता हासिल की।

एकता ने कुल 362.5 किलोग्राम वजन उठाकर जापान और कनाडा की खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

भाषा आनन्द आनन्द पंत

पंत