Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

केरलम : नेदुंबस्सेरी कार हादसे के मुख्य आरोपी को एमवीडी ने नोटिस जारी किया

कोच्चि, 18 अक्टूबर (भाषा) केरलम के नेदुंबस्सेरी में मिनी कूपर कार हादसे में तीन लोगों की मौत के मामले में मुख्य आरोपी सुहैल को मोटर वाहन विभाग (एमवीडी) ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह नोटिस सुहैल का 'ड्राइविंग लाइसेंस' रद्द या निलंबित करने की कार्रवाई के तहत जारी किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना मामले की जांच कर रही पुलिस की सिफारिश के आधार पर एर्नाकुलम के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ने यह नोटिस जारी किया।

नोटिस में सुहैल से 14 दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि सुहैल का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एमवीडी के अधिकारियों के मुताबिक, विभाग को पुलिस से एक विस्तृत रिपोर्ट मिली है, जिसमें सुहैल का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शराब के नशे में लापरवाही से वाहन चलाने के अलावा पुलिस ने पाया कि मिनी कूपर के 'एग्जॉस्ट सिस्टम' (इंजन से निकलने वाली गैसों को बाहर निकालने तथा उसकी आवाज को नियंत्रित करता है) में भी बदलाव किया गया था, जिससे बहुत तेज आवाज निकलती थी।

आरोप है कि 11 अक्टूबर की तड़के सुहैल (19) कार चला रहा था, तभी नदुंबस्सेरी में हवाई अड्डे की सड़क पर कार ने तीन लोगों को ले जा रही एक स्कूटर को टक्कर मार दी।

घटना में दोपहिया सवार दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। तीनों की उम्र करीब 21 वर्ष थी।

पुलिस ने मामले के सिलसिले में निनव, अमीर और जोएल को भी गिरफ्तार किया है। हादसा के समय वे भी कार में सवार थे।

शनिवार को एक अदालत ने चारों आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना