Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

चाकारा डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप जीतने के करीब

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) स्पेन के यूजीनियो चाकारा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दिल्ली गोल्फ क्लब में खेली जा रही 40 लाख अमेरिकी डॉलर के डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप के तीसरे दौर में नौ अंडर 63 का बेहतरीन स्कोर बनाकर इस सत्र में तीसरा खिताब जीतने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए।

चाकारा ने खराब मौसम से प्रभावित इस टूर्नामेंट में अब पांच शॉट की बढ़त हासिल कर ली है। उन्होंने रविवार को तीसरे दौर के बचे हुए सात होल में अच्छा प्रदर्शन किया तथा तीन और बर्डी और एक ईगल लगाकर नौ अंडर-63 का स्कोर बनाया। उनका कुल स्कोर अब 19 अंडर-197 हो गया है।

न्यूजीलैंड के डेनियल हिलियर लगातार दूसरे दौर में 64 का स्कोर बनाकर 14-अंडर के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

नीदरलैंड के जोस्ट लुइटेन (67) कुल 13-अंडर के साथ तीसरे स्थान पर, जबकि चाकारा के हमवतन एंजेल हिडाल्गो (68) कुल 12-अंडर के साथ चौथे स्थान पर हैं।

भारतीय खिलाड़ियों में ओम प्रकाश चौहान (68-72-71) संयुक्त 31वें, अनिर्बान लाहिड़ी (70-73-69) संयुक्त 41वें, युवराज संधू (75-68-72) संयुक्त 54वें, करणदीप कोचर (72-72-72) संयुक्त 63वें तथा सप्तक तलवार (71-73-72) और शिव कपूर (72-72-73) संयुक्त 68वें स्थान पर हैं।

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द