Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

ग्वालियर ट्रक हादसे की जांच के आदेश दिए, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मिलेंगे: मुख्यमंत्री

(तस्वीरों के साथ पुन: जारी)

इंदौर, 18 अक्टूबर (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले में एक ट्रक द्वारा मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं को कुचले जाने की घटना पर दुख जताया और हादसे की जांच के आदेश दिए।

यादव ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रतिबंधित क्षेत्र में ट्रक के घुसने के कारण यह दुर्घटना हुई।’’

मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन को हादसे की तथ्यपरक जांच करके रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।

यादव ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता दी जाएगी और गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज सरकार कराएगी।

उन्होंने कहा कि हादसे में घायल अन्य लोगों को भी 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

ग्वालियर जिले में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने मंदिर के बाहर कई श्रद्धालुओं को कुचल दिया और फिर मंदिर के प्रवेश द्वार से टकरा गया।

पुलिस के अनुसार हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य लोग घायल हो गए।

भाषा हर्ष सिम्मी

सिम्मी

सिम्मी