Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

राष्ट्रपति मुर्मू ने ग्वालियर दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

पुलिस के अनुसार, बीती रात ग्वालियर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई श्रद्धालुओं को कुचल दिया और फिर एक मंदिर के प्रवेश द्वार से टकरा गया। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 28 अन्य घायल हो गए।

राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर दुखद है। मैं शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल