हवाली (कुवैत), 18 अक्टूबर (भाषा) भारतीय फुटबॉल क्लब एफसी गोवा शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा पाया और उसे एएफसी चैलेंज लीग 2026-27 के ग्रुप सी के पहले मुकाबले में ताजिकिस्तान के एफसी रेगर-तादाज़ से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।।
एआईएफएफ सुपर कप चैंपियन गोवा ने शानदार शुरुआत की। चिकी ने खेल के सातवें मिनट में ही गोल करके उसे बढ़त दिला दी थी। चिकी को बॉक्स के अंदर गेंद मिली और उन्होंने बिना किसी परेशानी के सेवरिन ताकाम को छकाकर गोल दाग दिया।
रेगर-तादाज़ ने गोल करने के कुछ अच्छे मौके बनाए लेकिन वह एफसी गोवा के गोलकीपर बॉब जैक्सन को नहीं छका पाए। एफसी गोवा की टीम 85 मिनट तक बढ़त पर थी।
रेगर-तादाज़ ने प्रयास जारी रखे और 85वें मिनट में अब्दुरखमन नोज़िमोव के पास पर फरीदुन दावलतोव ने उसकी तरफ से बराबरी का गोल दाग दिया। इन्हीं दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 90वें मिनट में निर्णायक गोल दागा। नोज़िमोव के कॉर्नर किक पर दावलतोव ने हेडर से गोल किया।
एफसी गोवा का अगला मुकाबला मंगलवार को बांग्लादेश के फोर्टिस एफसी से होगा।
भाषा
पंत आनन्द
आनन्द