Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

वाणिज्य मंत्रालय ने निर्यातकों को एफटीए के फायदे बताने के लिए संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के तहत उपलब्ध अवसरों के बारे में निर्यातकों को जानकारी देने के लिए जयपुर में एक संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया।

इसका उद्देश्य इन समझौतों के तहत उपलब्ध लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना और निर्यातकों द्वारा उनका प्रभावी ढंग से उपयोग सुनिश्चित करना था।

मंत्रालय ने कहा, “इस कार्यक्रम का उद्देश्य लक्षित जानकारी, क्षमता निर्माण, व्यावहारिक मार्गदर्शन और वाणिज्य विभाग, राज्य सरकारों, उद्योग संघों तथा निर्यातकों के बीच समन्वय के माध्यम से भारतीय उद्यमों को एफटीए के तहत मिलने वाली तरजीही बाजार पहुंच को निर्यात के अवसरों में बदलने में मदद करना था।”

राजस्थान में वस्त्र एवं परिधान, हस्तशिल्प, रत्न एवं आभूषण, इंजीनियरिंग उत्पाद, पत्थर एवं खनिज तथा कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के माध्यम से देश की निर्यात वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देने की पर्याप्त क्षमता है।

भाषा राजेश राजेश पाण्डेय

पाण्डेय