Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

विजयादशमी पर CM योगी ने की गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा, प्रदेश के कल्याण की कामना की

विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में उन्होंने नाथपंथ की परंपरा के अनुसार विधि-विधान से पूजन किया और प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के साथ पूरे संसार के कल्याण की प्रार्थना की। मंदिर में यह विशेष अनुष्ठान दो घंटे से अधिक समय तक चला।

शक्तिपीठ में पूजा के बाद गुरु गोरखनाथ को अर्पित की श्रद्धा

dfvDF

विशेष पारंपरिक परिधान में सीएम योगी ने सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में पूजा की। यहां शारदीय नवरात्र की शुरुआत से ही मां आदिशक्ति की आराधना के अनुष्ठान चल रहे थे। मुख्यमंत्री ने वेदी पूजन कर लोकमंगल की कामना की।

vsvSD

इसके बाद वह मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, साधु-संतों, संस्कृत विद्यापीठ के आचार्यों और वेदपाठी छात्रों के साथ गुरु गोरखनाथ के मुख्य मंदिर पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार और शंख, डमरू, घंट तथा तुरही की ध्वनि के बीच उन्होंने गर्भगृह में नाथपंथ की परंपरा के अनुसार विशेष पूजा-अर्चना की। पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न पूजन सामग्रियों के साथ शक्तिपीठ में उगाए गए जौ के जवारे अर्पित किए। उन्होंने आरती उतारी और चंवर झुलाकर श्रद्धा व्यक्त की।

महंत अवेद्यनाथ समेत नाथपंथ के संतों को किया नमन

vsdvds

गुरु गोरखनाथ की पूजा के बाद सीएम योगी ने मंदिर की अखंड ज्योति, सभी देव विग्रहों, अखंड धूना, यज्ञशाला और भीम सरोवर का भी विशेष पूजन किया। उन्होंने सभी देव विग्रहों की परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री अपने पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के समाधि स्थल पर भी पहुंचे। यहां उन्होंने महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के साथ दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज और योगिराज बाबा गंभीरनाथ जी महाराज सहित नाथपंथ के अन्य संतों को नमन किया और विधि-विधान से पूजा की। इस दौरान नागफनी, शंख, ढोल, घंट, डमरू, तुरही और बैंड-बाजे की ध्वनि से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

विजयादशमी पर सीएम योगी ने की गोसेवा

vsvsv

विजयादशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोपूजन भी किया। उन्होंने गोमाता को गुड़ खिलाया और गोवंश को दुलारकर सेवा की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भीम सरोवर में मछलियों को लाई खिलाई। विजयादशमी के विशेष पूजन के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखमय, शांतिपूर्ण और समृद्ध जीवन की कामना की।