शबरिमला (केरलम), 17 अक्टूबर (भाषा) केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने शनिवार को शबरिमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा मासिक पूजा के लिए मंदिर खुलने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी दर्शन के लिए पहुंचे।
बारिश के बीच सतीशन अयप्पा भक्तों की पारंपरिक काली पोशाक पहनकर पहाड़ी पर स्थित मंदिर पहुंचे। उनके साथ राज्य के पुलिस महानिदेशक रवाडा ए चंद्रशेखर और अन्य पुलिसकर्मी भी थे।
टेलीविजन पर प्रसारित दृश्यों में सतीशन मंदिर परिसर पहुंचते दिखाई दिए। हालांकि, उन्होंने श्रद्धालुओं द्वारा सिर पर ले जाई जाने वाली पवित्र गठरी ‘इरुमुडी केट्टू’ नहीं ले रखी थी।
‘स्वामिये शरणम अयप्पा’ के गगनभेदी जयकारों के बीच मुख्यमंत्री कतार में खड़े श्रद्धालुओं की ओर मुस्कुराते और हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आए।
मलयालम महीने तुलम की पूजा के लिए मंदिर खुलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु शबरिमला पहुंचे।
इससे पहले, सतीशन ने शबरिमला की तलहटी में स्थित पंबा का दौरा किया और 17 नवंबर से शुरू होने वाली मंडलम-मकरविलक्कु तीर्थयात्रा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं और तैयारियों की समीक्षा की।
भाषा रंजन सुभाष
सुभाष