Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

लखीमपुर खीरी में सड़क दुर्घटना में दो महिलाओँ समेत तीन लोगों की मौत

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), 17 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भीरा-पलिया मार्ग पर शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाएं भीरा स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज से अपने एक रिश्तेदार के साथ घर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ।

महिलाओं की पहचान निघासन क्षेत्र की रहने वाली प्रियंका (24) और क्रांति (20) के रूप में हुई है।

भीरा के थाना प्रभारी अमित कुमार पांडेय ने बताया कि तीसरे मृतक पुरुष की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि ट्रक जब्त कर लिया गया है, लेकिन उसका चालक फरार है।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब