Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की

पेरिस, 17 अक्टूबर (एपी) फ्रांस की राजधानी पेरिस के प्लेस द ला रिपब्लिक चौक पर प्रदर्शनकारियों ने एक कार और अखबार के एक कियोस्क में आग लगा दी।

पुलिस ने हिंसक प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें कीं।

फ्रांस के तीसरे सबसे बड़े शहर लियोन में एक पर्यटक सूचना केंद्र में आग लगा दी गई। इमारत से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं।

दक्षिणी बंदरगाह शहर मार्सेय में कुछ दुकानों और नगरपालिका पुलिस थाने को नुकसान पहुंचाया गया। वहीं, कुछ प्रदर्शनकारी थोड़ी देर के लिए सिटी हॉल की लॉबी में जबरन घुस गए।

एपी गोला सुभाष

सुभाष