छत्रपति संभाजीनगर, 17 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 2029 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर फिर से सत्ता में आएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री आठवले ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके को अपनी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) में शामिल होने का न्योता भी दिया।
आठवले ने कहा कि अगर दीपके खुद को ‘आंबेडकरवादी’ मानते हैं, तो उन्हें रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) में शामिल होना चाहिए।
सूखे की स्थिति का जायजा लेने के लिए धाराशिव के दौरे के दौरान आठवले ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी का बेड़ा मजबूत है और 2029 के लोकसभा चुनाव में सत्ता में कोई बदलाव नहीं होने वाला है। मोदी हमारे कप्तान हैं और मैं उनका खिलाड़ी हूं। वह राहुल गांधी का विकेट लेंगे।’’
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर अभिजीत दीपके आंबेडकरवादी हैं, तो उन्हें युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए आरपीआई (ए) में शामिल होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि दीपके बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों के जरिए पार्टी को मजबूत कर सकते हैं।
भाषा शफीक सुभाष
सुभाष