Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

कॉग्निजेंट इंडिया के चेयरमैन राजेश वारियर फेडरल बैंक के स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक ने कॉग्निजेंट इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजेश वारियर को अपने निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है।

फेडरल बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि शुक्रवार को हुई निदेशक मंडल की बैठक में वारियर को 16 अक्टूबर, 2026 से तीन साल के लिए अतिरिक्त निदेशक (गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक) नियुक्त करने की मंजूरी दी गई।

बैंक ने कहा कि वारियर का उसके किसी भी निदेशक से कोई संबंध नहीं है।

कॉग्निजेंट इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के रूप में वारियर भारत में कंपनी के नेतृत्व परिषद और यहां कार्यरत कर्मचारियों को क्षेत्रीय नेतृत्व प्रदान करते हैं।

भाषा

यासिर पाण्डेय

पाण्डेय