Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने संगीतकार देवा के निधन पर शोक जताया

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शनिवार को प्रख्यात संगीतकार देवा के निधन पर शोक व्यक्त किया और तमिल फिल्म उद्योग तथा भारतीय सिनेमा में देवा के योगदान को याद किया।

उपराष्ट्रपति ने अपने शोक संदेश में कहा कि देवा ने अपनी अनूठी संगीत शैली और लोकप्रिय ‘गाना’ गीतों के जरिए एक अलग पहचान बनाई। उनके गीतों में आम लोगों के जीवन और भावनाओं की झलक मिलती थी।

देवा ने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सिनेमा की 400 से अधिक फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया था। राधाकृष्णन ने कहा कि उनकी यादगार धुनों और ‘गाना’ संगीत में उनके विशिष्ट योगदान को संगीत प्रेमी पीढ़ियों तक संजोकर रखेंगे।

उपराष्ट्रपति ने देवा के निधन को तमिल फिल्म और संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति बताते हुए उनके परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों, फिल्म जगत के सदस्यों और संगीत प्रेमियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

प्रख्यात संगीतकार देवा का 75 वर्ष की आयु में शनिवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया।

भाषा गोला पवनेश

पवनेश