Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

हरियाणा के हिसार में जलघर के टैंक में डूबने से पति-पत्नी की मौत

हिसार, 17 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा के हिसार जिले में जलघर के टैंक में डूबने से पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार शाम हुआ। दंपति के ढाई साल के बच्चे को ग्रामीणों ने टैंक से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

आशंका जताई जा रही है कि यह घटना पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद की वजह से हुई।

पुलिस ने बताया कि राजकुमार (32) की पत्नी सुनीता (30) अपने ढाई साल के बच्चे को लेकर जलघर के टैंक में डूब गई, जिसे बचाने के लिए राजकुमार ने भी टैंक में छलांग लगा दी।

पास ही काम कर रहे दो युवकों ने बच्चे को पानी से बाहर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई।

अधिकारियों ने बताया कि दंपति को भी टैंक से बाहर निकालकर तुरंत बरवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सह उपमंडल सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, बच्चे को बरवाला शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

भाषा सुमित नेत्रपाल

नेत्रपाल