शंघाई, 17 अक्टूबर (एपी) स्पेन के अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना ने शनिवार को शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में उलटफेर करते हुए जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 5-7, 6-4, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
25वीं वरीयता प्राप्त स्पेनिश खिलाड़ी फोकिना ने पिछले महीने चीन में एटीपी 250 चेंगदू ओपन का खिताब जीता था। अब उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार किसी मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले वह 2022 में मोंटे कार्लो में क्ले कोर्ट पर खेले गए मास्टर्स फाइनल में पहुंचे थे।
फोकिना अब इस साल में और अपने करियर में तीसरा खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। फाइनल में उनका सामना 20 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी राफेल जोदार और 2019 के चैंपियन दानिल मेदवेदेव के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
एपी नमिता आनन्द
आनन्द