Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

कोटा में सहपाठी के हमले में जेईई आकांक्षी घायल

कोटा, 17 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के कोटा में एक कोचिंग संस्थान में कहासुनी के दौरान एक छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाले 16 वर्षीय जेईई आकांक्षी के सिर पर कथित तौर पर खिलौना बंदूक की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया।

यह घटना शुक्रवार शाम जवाहर नगर थाना क्षेत्र में हुई। घटना के बाद बड़ी संख्या में अन्य छात्र मौके पर एकत्र हो गए।

संस्थान ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि यह घटना 16 अक्टूबर को कक्षा के बीच अवकाश के दौरान हुई थी और उसने घायल छात्र को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।

इसने कहा, ‘‘हमें यह पुष्टि करते हुए राहत महसूस हो रही है कि छात्र अब ठीक है।’’

संस्थान ने कहा कि उचित और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए वह स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है।

जवाहर नगर थाने के निरीक्षक मुकेश मीणा ने बताया कि दोनों छात्र 16 साल के हैं और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी के लिए एक ही कक्षा में पढ़ते हैं।

उन्होंने कहा कि घायल छात्र बिहार का रहने वाला है, जबकि दूसरा छात्र उत्तर प्रदेश का निवासी है।

अधिकारी ने छात्रों की उम्र का हवाला देते हुए मामले में विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया और कहा कि संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल

नेत्रपाल