Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

डीपीसीसी ने दिल्ली के 40 स्थलों पर प्रदूषण नियंत्रण तकनीकों के लिए निविदाएं आमंत्रित कीं

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने राष्ट्रीय राजधानी में 40 चिह्नित स्थलों पर वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रायोगिक आधार पर नवोन्मेषी तकनीकों को तैनात करने हेतु ई-निविदाएं आमंत्रित की हैं। एक नोटिस में यह जानकारी दी गई।

यह नोटिस दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग के तहत डीपीसीसी ने जारी किया है।

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) के बोली दस्तावेज के अनुसार डीपीसीसी ने दिल्ली में बाहरी वायु गुणवत्ता निगरानी सेवाओं के लिए 104 करोड़ रुपये की अनुमानित बोली पर यह निविदा जारी की है।

निविदा दस्तावेज में कहा गया कि बोलियां छह अक्टूबर को खोली गईं। यह निविदा दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग के अधीन आती है, जिसमें डीपीसीसी को खरीद संगठन के रूप में नामित किया गया है।

यह कदम दिल्ली सरकार द्वारा प्रदूषण पर अंकुश लगाने के प्रयासों के बीच उठाया गया है, जो सर्दियों के महीनों में चरम पर पहुंच जाता है और नागरिकों के लिए कई स्वास्थ्य चिंताओं का कारण बनता है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय