Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

झारखंड में मामा की दी पिस्तौल से गोली चलने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत

बोकारो, 17 अक्टूबर (भाषा) झारखंड के बोकारो जिले में शनिवार को कथित तौर पर मामा की दी पिस्तौल से खेलते समय गोली चलने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब छह बजे माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट में हुई।

माराफारी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गोली लगने से घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘बच्चा कथित तौर पर अपने मामा की दी पिस्तौल से खेल रहा था, तभी अचानक गोली चल गई और उसे गोली लग गई।’’

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बच्चे का मामा राजेश कुमार (21) हथियार लेकर फरार है। उन्होंने कहा कि बच्चे की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

बच्चे की मां के अनुसार, उसका भाई सुबह उनके घर आया था। जब बच्चे ने मामा से चॉकलेट मांगी, तो उसने कथित तौर पर उसे चॉकलेट के बजाय पिस्तौल दे दी।

मां ने दावा किया कि पिस्तौल से खेलते समय अचानक गोली चल गई।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल