लखनऊ, 17 अक्टूबर (भाषा) शारदीय नवरात्र की महासप्तमी के अवसर पर शनिवार को जन भवन परिसर में 5,100 से अधिक कन्याओं का पूजन किया गया।
इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज कराया तथा चुनरी व दक्षिणा भेंट की। जन भवन से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
आयोजक संस्था ‘प्रेरणा’ के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि बच्चों को ऐसे वातावरण में आने, सीखने और अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने के अवसर मिलने चाहिए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि कन्या पूजन प्रत्येक मनुष्य के भीतर नारी के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने का माध्यम है।
भाषा आनन्द जोहेब
जोहेब