बलिया (उप्र), 17 अक्टूबर (भाषा) बलिया जिले में रसड़ा कस्बे के नाथ बाबा तालाब में शनिवार सुबह 55 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला।
सूचना प्राप्त होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक की पहचान रसड़ा कस्बे के निवासी ईसा कुरैशी (55) के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
भाषा सं. सलीम जोहेब
जोहेब
जोहेब