Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

सिसोदिया समेत आप नेताओं ने भगवंत मान को 53वें जन्मदिन पर बधाई दी

चंडीगढ़, 17 अक्टूबर (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके 53वें जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि उनके स्पष्ट इरादों से लोगों का भरोसा हर दिन मजबूत होता है।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, भगवंत मान। पंजाब की मिट्टी से जुड़ा आपका नेतृत्व और साफ नीयत लोगों का भरोसा हर दिन मजबूत करते हैं। आम आदमी पार्टी की सोच के साथ, पंजाब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और देश को ‘नंबर वन’ बनाने के सफर में आपकी सेहत और ऊर्जा यूं ही बनी रहे।’’

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी ‘एक्स’ पर मान को जन्मदिन की बधाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे ऊर्जावान नेता, पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई!’’

बैंस ने कहा, ‘‘बेहतर पंजाब के निर्माण की दिशा में आपका दृष्टिकोण और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ्य और आपके सभी प्रयासों में सफलता प्रदान करें।’’

आप के वरिष्ठ नेता बलतेज सिंह पन्नू ने भी पंजाब के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब के प्रिय मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह आगे भी इसी तरह प्रगति करते रहें और पंजाब तथा पंजाबियों की बेहतरी के लिए उसी समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहें।’’

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल