Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

ओडिशा के मनोनीत राज्यपाल ब्रज मोहन राम ओडिशा पहुंचे

भुवनेश्वर, 17 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा के मनोनीत राज्यपाल ब्रज मोहन राम अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए शनिवार को भुवनेश्वर पहुंचे।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी और मुख्य सचिव अनु गर्ग समेत कई गणमान्य लोगों ने भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।

वह शाम को भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने और पूजा-अर्चना करने के लिए पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर जायेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि राम रविवार पूर्वाह्न 11 बजे भुवनेश्वर स्थित लोक भवन के नवनिर्मित अभिषेक हॉल में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

भाषा देवेंद्र अविनाश

अविनाश