Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

गोवा में एसआईआर के दौरान नेपाल के नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की जांच हो: जीएफपी प्रमुख

पणजी, 17 अक्टूबर (भाषा) गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के प्रमुख एवं विधायक विजय सरदेसाई ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान नेपाल के नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। उन्होंने कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की। सरदेसाई ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मतदाता सूची में कुछ ऐसे मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जिनका अता-पता नहीं है जबकि पात्र लोगों के नाम सूची से गायब किए जा रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया, “एसआईआर प्रक्रिया के दौरान गोवा में नेपाल के नागरिकों के नाम मतदाता के रूप में जोड़े गए हैं। कोई विदेशी नागरिक भारत की मतदाता सूची का हिस्सा कैसे हो सकता है?”

सरदेसाई ने कहा, “अब हमें मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक करने होंगे, ताकि वे यह जांच सकें कि मतदाता सूची में उनके नाम हैं या नहीं।”

जीएफपी प्रमुख ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के कई मतदाताओं का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्हें बिना जानकारी दिए उनके नामों को मतदाता सूची से हटा दिया गया।

फतोर्दा से विधायक ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के पास शिकायत भी दर्ज कराई है।

सरदेसाई ने आरोप लगाया कि 50 से अधिक मतदाताओं के पते समान रहने के बावजूद उनके नाम अवैध रूप से कर्टोरिम विधानसभा क्षेत्र से हटाकर फतोर्दा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल कर दिए गए।

भाषा जितेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल