Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

भाविना पटेल ने एशियाई पैरा खेलों में जीत की लय जारी रखी

नागोया, 17 अक्टूबर (भाषा) पैरालंपिक रजत पदक विजेता भाविना पटेल ने शनिवार को यहां महिलाओं की पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में जोर्डन की फतेन एलेमत को हराकर एशियाई पैरा खेलों में जीत की लय बरकरार रखी।

भाविना ने 17 मिनट तक चले महिला एकल क्लास 4-5 ग्रुप ए मैच में फतेन को 11-6, 11-7, 11-4 से हराया। इससे वह अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गई।

पैरा टेबल टेनिस में क्लास 4 और क्लास 5 स्पर्धा में पैरा खिलाड़ी व्हीलचेयर (क्लास 1 से क्लास 5) पर बैठकर खेलते हैं जिन्हें बैठने में संतुलन और बांह के नियत्रंण के हिसाब से वर्गीकृत किया जाता है।

सोनलबेन पटेल ने क्लास 3 स्पर्धा में अपना अभियान जापान की युका इकेयामा के खिलाफ 3-0 की जीत से शुरू किया लेकिन वह दक्षिण कोरिया की मिगयु ली से 0-3 से हार गईं।

पुरुषों की एकल क्लास 3 स्पर्धा में शुभम वाधवा को सऊदी अरब के इब्राहिम अल हसन से 0-3 से पराजय मिली।

वहीं क्लास 1 वर्ग में एकता भयान को महिला एकल में सऊदी अरब की मरयम अलमीरिसल से 0-3 से जबकि जेहन मदान को सऊदी अरब की राकेन अलसालमी से 1-3 से शिकस्त मिली।

क्लास 9 पुरुष एकल ग्रुप मैच में दत्ताप्रसाद चौगुले को स्थानीय पैडलर कोयो इवाबुची से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।

भाषा नमिता मोना

मोना