Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

भारत दृष्टिबाधित फुटबॉल में जापान से हारा

नागोया, 17 अक्टूबर (भाषा) भारत को एशियाई पैरा खेलों में शनिवार को यहां पुरुषों के दृष्टिबाधित फुटबॉल में मेजबान जापान से 1-6 से हार का सामना करना पड़ा।

पहले हाफ में स्कोर 1-1 से बराबरी पर था, लेकिन दूसरे हाफ में भारत की रक्षापंक्ति बुरी तरह बिखर गई। जापान ने 40 मिनट के मुकाबले के अंतिम 20 मिनट में पांच गोल दागे।

भारत की ओर से सोवेंद्र सिंह ने एकमात्र गोल 16वें मिनट में किया। जापान की तरफ से हीराबायशी ताइची (तीसरे, 22वें, 32वें और 35वें मिनट) ने चार गोल दागे। उनके अलावा कावामुरा रयो (25वें) और हयाशी केंट (39वें) ने एक एक गोल किया।

भारत की यह लगातार दूसरी हार है जिससे वह आठ टीमों की तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। भारत को शुक्रवार को दक्षिण कोरिया से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

भाषा

पंत मोना

मोना